दशहरा (विजयादशमी) के पर्व दिन आम तौर पर मिठाई खाने के बाद कुछ तीखा और नमकीन खाने का मन करता है ऐसे में अगर छोला भटूरा मिल जाये तो फिर क्या कहना -
चलिए आज बनाते है भटूरा -
कुकिंग समय : 40 मिनट
कितने लोगो के लिए : 4
भटूरा बनाने की आवश्यक सामग्री :
- मैदा - 1 कप
- आटा - 1 कप
- उबला मैश्ड आलू - 1 कप
- सूजी - 1 चम्मच
- तेल - 1 चम्मच
- दही - 1/2 कप
- गुनगुना पानी - 3 चम्मच
- चीनी - 1 चम्मच
- कालौजी - 1 चम्मच
- खमीर - 11/2 चम्मच
- नमक - 11/2 चम्मच
- तेल - आवश्यकतानुसार
भटूरा बनाने की विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में आटा ,मैदा और एक चम्मच तेल डाले, फिर सभी को अच्छी तरह से मिलाये | खमीर आने के बाद खमीर में थोडा सा पानी डाले फिर अच्छे से मिलाये |
अब आते के मिश्रण के बीच में एक गड्डा जैसे बनाकर उसमे दही ,सूजी , आलू ,चीनी ,नमक,अजवाइन और खमीर वाला मिश्रण डाले | आटे में इन सभी चीजो को अच्छी तरह से मिलाये और गूंद लें | पानी की आवश्यकता होतो थोडा पानी डाल लें |गूंदा हुआ मिश्रण थोडा चिपचिपा होगा |
अब दोनों हथेलियों में थोडा सा तेल लगालें और गूंदे हुए मिश्रण को दोनों हाथों से गूंदे | इस मिश्रण आटे को एक घंटे के लिए ढककर रख दें | इस दौरान गूंदे हुए आटा का मिश्रण दो गुना हो जायेगा | फिर आटे की छोटी-छोटी लोई काटें | कड़ाही में तेल गर्म करें |
तैयार लोई को रोटी की तरह गोल-गोल बेल लें और सुनहरा होने तक तल लें | छोले या चना मसाला के साथ भटूरे का दशहरा के पर्व का मजा लें |


Comments